फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   prize crooks arrest

पांच हजार का ईनामी बदमाश नौ माह बाद गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
prize crooks arrest
झंगहा में पकड़ा गया इनामी अनूप सिंह।
पांच हजार का इनामी वारदात के नौ माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। झंगहा पुलिस ने पांच हजार के ईनामी बदमाश अनूप सिंह को सोमवार की सुबह अमहिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले साल अक्तूबर से फरार था। उस पर सरकारी काम में बाधा डालने, हत्या के प्रयास, बलवा और आगजनी का आरोप है।

झंगहा के अमहिया, हजारी चौराहे पर दुर्गा पांडाल के पास 14 अक्तूबर 2018 की शाम को छेड़खानी के बाद दो गांव के युवकों में जमकर मारपीट हुई थी। अमहिया निवासी अनूप व उसके पक्ष के युवकों ने हॉकी, डंडे, चाकू से हमला कर जंगल गौरी नंबर एक निवासी आकाश और उसके दोस्त मिथलेश को गंभीर रूप से घायल कर तीन मोटरसाइकिलें फूंक दी थी। पुलिस ने आकाश के पिता विजय चौधरी की तहरीर पर अमहिया निवासी सूरज मिश्रा, अश्वनी सिंह, अनिरुद्घ सिंह, धीरज मिश्रा, निखिल सिंह और अनूप सिंह समेत आठ पर केस दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अनूप तभी से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed