{"_id":"5deab8358ebc3e1c035b7333","slug":"prisoner-released-gorakhpur-city-news-gkp332240822","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या की सजा काट चुके कैदी को रिहा कराने को चंदा जुटा रहे बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या की सजा काट चुके कैदी को रिहा कराने को चंदा जुटा रहे बंदी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंडलीय कारागार में गैर इरादतन हत्या के आरोप में सिद्धदोष कैदी गोला निवासी अशोक को रिहा कराने के लिए उसके साथी बंदी चंदा जुटा रहे हैं। अशोक के पारिवारिक हालात ऐसे नहीं हैं कि वह जुर्माना अदा कर सकें। इसलिए साथी बंदी जुर्माने के दस हजार चंदा करके इकट्ठा कर रहे हैं।
गोला के फत्तेपुर निवासी अशोक पुत्र राम बदन गैर इरादतन हत्या के आरोप में 14 मार्च 2011 को जेल आया था। उसे दस वर्ष के साधरण कारावास और दस हजार जुर्माने की सजा कोर्ट से हुई थी। जुर्माना न जमा करने पर एक वर्ष की सजा और भुगतनी थी।
कारावास की सजा पूरी होने के बाद से वह 8 नवम्बर 2019 से जुरमाने की अतिरिक्त सजा काट रहा है। सूत्रों के अनुसार उसके व्यवहार और गरीबी को देखकर साथ में सजा भुगत रहे बंदी जुर्माने की रकम भरने के लिए आपस में चन्दा जुटा रहे हैं।