{"_id":"5d698ad78ebc3e93ce4f9251","slug":"prinicipal-arrested-gorakhpur-city-news-gkp31964076","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते प्रधानाचार्य ने छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर युवक को पीटा, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के चलते प्रधानाचार्य ने छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर युवक को पीटा, पुलिस ने किया खुलासा
Sat, 31 Aug 2019 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज इलाके के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई करना मंहगा पड़ गया। सीओ कैंपियरगंज की जांच में मामला फर्जी निकलने पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में प्रधानाचार्य और कई अन्य पर मारपीट और झूठी सूचना देने के आरोप में केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को धर्मपुर गांव निवासी बैजनाथ मौर्य पुणे के लिए रेल टिकट लेकर कैंपियरगंज चौराहे से साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में शिवलिया के संतकबीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर युवक पर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंचे सीओ और पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में छेड़खानी की बात झूठी निकली। पुलिस की जांच में आया कि पुरानी रंजिश में प्रधानाचार्य ने युवक की पिटाई की है। इसके बाद सीओ के निर्देश पर पुलिस ने प्रधानाचार्य सुनील और उनके कई समर्थकों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि छेड़खानी का आरोप झूठा था। प्रधानाचार्य ने पुरानी रंजिश में युवक को बेवजह पीट दिया। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।