{"_id":"57a248154f1c1bda762bb360","slug":"pricnicipal-leave-the-meeting-of-dios-due-to-scam-in-sports-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल फंड में ‘खेल’ खुला तो हुए खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल फंड में ‘खेल’ खुला तो हुए खफा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
एम एस आई इंटर कालेज में आयोजित क्रीड़ाध्यापक की बैठक मे उपस्थित लोग।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में माध्यमिक विद्यालयों की पहली ही बैठक विवादों के बीच हुई। जिला विद्यालय निरीक्षण (डीआईओएस) की अध्यक्षता में हुई बैठक से कई प्रधानाचार्य नाराज होकर चले गए। प्रधानाचार्य बैठक में अपमानित किए जाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, उसके बाद भी नगर और जनपदीय खेलों के लिए गोरखपुर के सभी आठों तहसीलों के लिए संयोजक विद्यालय चुने गए।
एमएसआइ इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्यों व शारीरिक शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शारीरिक शिक्षा महापरिषद के अध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने कहा कि खेल मद में छात्रों से फीस ली जाती है, लेकिन ऐसे कई विद्यालय हैं जो न खेल कराते हैं और न ही इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में खेल फंड कहां जाता है। इससे क्षुब्ध कुछ प्रधानाचार्य अपमान की बात कहकर बैठक छोड़कर वहां से चले गए। बैठक में डीआइओएस एएन मौर्य ने सभी प्रधानाचार्यों व शारीरिक शिक्षकों से सकुशल खेल कराने का निर्देश दिया। कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि खेल का जो कैलेंडर मिला है, उसके अनुरूप तैयारी की जाए। इस दौरान एथलेटिक्स व तीरंदाजी (बालक वर्ग) को छोड़कर सभी खेलों का आवंटन किया गया।
बैठक मेें जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव व एमएसआई के प्रधानाचार्य जफर अहमद खां, शंकर मणि त्रिपाठी, सुभाष चंद सिंह, एमपी सिंह तोमर, ओपी सिंह, पुष्पलता मल्ल, रीता श्रीवास्तव, रेमी यादव, योगेंद्र नाथ यादव, मुरलीधर त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ यादव, केके जायसवाल, सतीश शुक्ल, रामहरी यादव आदि प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
आठों तहसील के संयोजक नियुक्त
- एएन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर

- खेलकूद कराने के लिए गोरखपुर की आठों तहसील के संयोजक नियुक्त किए गए।
- महानगर -राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज
- सदर पूर्वी -को-आपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच
- कैंपियरगंज -जेपी इंटर कॉलेज
- चौरीचौरा -आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवार
- खजनी -इंटर कॉलेज, भटवली
- सहजनवां -मुरारी इंटर कॉलेज
- बांसगांव -पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज
- गोला - नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज
- एएन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर