फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pradhanmantri awas yojna is incomplete without toilet

शौचालय के बिना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अधूरी

Thu, 16 Jun 2016 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Jun 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
pradhanmantri awas yojna is incomplete without toilet
शौचालय - फोटो : file Photo
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने मकानों में शौचालय का निर्माण न होने पर इसे अधूरा माना जाएगा। यही नहीं पात्रों को मिलने वाला अंतिम भुगातन भी रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


 अप्रैल माह में केंद्र सरकार ने इंदिरा गांधी आवास योजना का नाम बदल करके प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना कर दिया था। साथ ही इसके लिए मिलने वाले बजट को भी 70 हजार से बढ़ा कर एक लाख 20 हजार रुपये कर दिया गया था। गोरखपुर जिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में इस योजना के तहत 21 हजार 885 लोगों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष मार्च 2016 तक 1126 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस दौरान आवासों की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि कई लोग योजना से बने मकानों में शौचालय का निर्माण कराने में आनाकानी कर रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में शौचालय का निर्माण अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


संयुक्त विकास आयुक्त गोविंदलाल श्रीवास्तव ने बताया कि यह योजना केवल बीपीएल परिवारों के लिए है। संशोधित योजना में अब कमरों के अलावा बरामदा भी दिया जा रहा है। लाभार्थी जब तक शौचालय का निर्माण नहीं करते हैं, तब तक उनका आवास पूर्ण नहीं माना जाएगा। उन्हें अंतिम भुगतान में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए शौचालय बनने के बाद ही योजना को पूर्ण माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed