{"_id":"58fb62114f1c1ba35c8b4f59","slug":"power-corporation-send-sms-to-its-customer-for-surcharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों को एसएमएस भेजेगा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों को एसएमएस भेजेगा बिजली विभाग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरचार्ज माफी योजना में पंजीकरण के लिए बिजली महकमा बकाएदार उपभोक्ताओं को एसएमएस भी भेजेगा। इसके जरिए विभाग की कोशिश उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की है। 15 अप्रैल से शुरू हुई इस योजना में गोरखपुर मंडल के 2178 उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान चीफ इंजीनियर एके सिंह ने बिजली विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घरेलू श्रेणी के बड़े बकाएदार योजना में पंजीकरण कराकर सरचार्ज में सौ फीसदी छूट पा सकते हैं। यह सूचना बकाएदारों को मोबाइल नंबर पर एमएमएस के जरिए भी भेजी जाएगी। मैसेज में उन्हें बकाया धनराशि की जानकारी देकर सरचार्ज योजना में पंजीकरण कराने की अपील लिखी होगी। अभी महकमे के पास 50 फीसदी उपभोक्ताओं के नंबर हैं। इसलिए एसएमएस सिर्फ उन्हें ही भेजा जा सकेगा। अन्य बकाएदार योजना की बाबत जान सकें, इसके लिए पोस्टर आदि के जरिए प्रचार भी कराया जा रहा है। गोरखपुर से 1270, महराजगंज से 146, देवरिया से 491 और कुशीनगर से 271 उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
सभी जिलों में अब 48 घंटे में बदलेंगे ट्रांसफॉर्मर
चीफ इंजीनियर ने बताया कि गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदलने की व्यवस्था को अब जोन के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। एक मई से महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर के गांवों में भी खराब ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदलने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। बिजली वितरण निगम के जेई या एसडीओ खराब ट्रांसफॉर्मर की सूचना वर्कशॉप को देंगे। वर्कशाप इसे लाने और बदलने का काम अपने स्तर पर करेगा।