फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   policeman dead

पारिवारिक कलह में सिपाही ने खुदकुशी की

Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
policeman dead
पारिवारिक कलह में सिपाही ने खुदकुशी की
विज्ञापन

गोरखपुर। पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही राजेश सिंह (32) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उनके भाई अमरजीत सिंह ने गंभीर हालत देखकर राजेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह, शाहपुर इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। राजेश संगम चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे।

मूल रूप से कुशीनगर के अहिरौली इलाके के सोहरौना गांव निवासी राजेश की पीआरवी 320 में तैनाती थी। वह संगम चौराहे पर बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मकान पर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर भाई अमरजीत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पत्नी प्रतिमा सिंह ने मौत की वजह बताने से इंकार कर दिया। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि घरेलू परेशानियों से सिपाही ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

..
तीन बच्चों के पिता थे राजेश
राजेश तीन बच्चों के पिता थे। बड़ी बेटी रितिका (8), परी (4) और आयुष (3) है। करीब एक साल से वह पीआरवी 320 में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed