फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police stopped the procession of Ramvraksha yadav followers

रामवृक्ष के अनुयायियों के जुलूस को पुलिस ने रोका, चुनाव बहिष्कार की कर रहे थे अपील

Sat, 19 Jan 2019 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the procession of Ramvraksha yadav followers
रामवृक्ष यादव के अनुयायियों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रहे रामवृक्ष यादव के अनुयायियों के जुलूस को सिद्धार्थनगर की पुलिस ने शुक्रवार को रोक दिया। जुलूस देवरिया से निकाला गया था। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा कर वापस लौटा दिया। जुलूस में लोगों से चुनाव बहिष्कार की अपील की जा रही थी। 

विज्ञापन


रामवृक्ष यादव ने वर्ष 2016 में चुनाव बहिष्कार को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप देने के लिए पूरे देश में जुलूस निकालने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत उसके अनुयायी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए जुलूस निकल रहे हैं। देवरिया से निकला 10 चार पहिया वाहनों पर निकला जुलूस शुक्रवार सुबह बर्डपुर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। वे खुद भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव के अलावा लोटन, कपिलवस्तु व चिल्हिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों को समझा-बुझाकर वापस देवरिया लौटाया गया। सत्याग्रही थोड़ी देर बलरामपुर जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन बाद में मान गए। एसओ मोहाना आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व अनुमति नहीं होने की वजह से जुलूस को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed