फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police preparation for juma ki namaj

दो दिन बाद फिर जुमे की नमाज, जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट, 612 हॉट स्पॉट पर नजर

Wed, 25 Dec 2019 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Dec 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
police preparation for juma ki namaj
जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले जुमे के नमाज वाले दिन हुई हिंसा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। दो दिन बाद फिर जुमे की नमाज है, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले में 612 हॉट स्पॉट यानी सर्वाधिक संवेदनशील जगह चिह्नित किए गए हैं। इन सभी जगहों पर फोर्स के साथ एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह हर थाने में चार-चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए एडीएम रैंक के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कमिश्नर, एडीजी रेंज, डीएम, एसएसपी समेत सभी आला अफसर लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन


एडीएम (सिटी) राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी ने जिले की शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि नखास, रेती रोड, घंटाघर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन से भी कई इलाकों में नजर रखी जाएगी। हर छोटी-बड़ी घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी ने बताया कि सभी धर्म के लोगों को समझाया जा रहा है। मुतवल्लियों से भी अपील की गई है कि वे सभी विशेषकर युवाओं को समझाएं। अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो वह शांतिपूर्वक ज्ञापन दे, उसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा। किसी ने भी अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed