फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police busted pasport making gang in gorakhpur

फर्जी मार्कशीट पर पासपोर्ट बनाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2019 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
police busted pasport making gang in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शाहपुर इलाके में पासपोर्ट ऑफिस के आसपास की दुकानों में फर्जी मार्कशीट तैयार कर पासपोर्ट बनवाए जाने का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है।

विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह की निगरानी में हुई जांच में पुलिस ने नकहा ओवरब्रिज के पास से एक युवक को मार्कशीट, आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है।

उधर, दुकानों से मार्कशीट, आधार कार्ड, पहचान पत्र और कैंट थाने का एक फर्जी मुहर बरामद हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

गोरखनाथ पुलिस ने एक आरोपी को फर्जी मार्कशीट के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है, जबकि शाहपुर थानेदार की तहरीर पर एक फर्म के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शाहपुर थाने में अरुण पवार की ओर से दर्ज कराए केस के मुताबिक, पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पासपोर्ट ऑफिस के आसपास की दुकानों पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम डीएम से सर्च वारंट हासिल कर केजीएन वेस्टर्न यूनियन, सनसाइन साइबर सिटी, धनवंतरि इंटरप्राइजेज, आलम ट्रेवेल्स, शर्मा फोटो कॉपियर्स की दुकानों पर जांच के लिए पहुंची तो वहां ताला बंद मिला। वारंट के आधार पर जांच की गई तो सनसाइन साइबर सिटी की दुकान से सात पासपोर्ट, एक हार्डडिस्क, आधार कार्ड, बड़ी संख्या में मार्कशीट, एक मुहर समेत ऐसे कई दस्तावेज बरामद हुए, जिससे इसकी पुष्टि होती है कि वहां पर फर्जी मार्कशीट तैयार कर पासपोर्ट बनाया जा रहा है।

उधर, गोरखनाथ के एसएसआई राज प्रकाश सिंह की तहरीर पर अलग केस दर्ज किया गया है। यहां दर्ज केस के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स नकहा ओवरब्रिज के पास फर्जी मार्कशीट के साथ मौजूद है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान शाहपुर के धर्मपुर निवासी अमित कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अनुक्रमांक सही, नाम गलत
गोरखनाथ में पकड़े गए आरोपी के पास से जो मार्कशीट मिला, उसमें अनुक्रमांक 1784759, छात्र का नाम हजरत अली, जनता इंटर कॉलेज छावनी, बस्ती लिखा मिला। जांच में यह ज्योति पटेल का मार्कशीट मिला। दूसरे मार्कशीट पर अनुक्रमांक 1587456, मोहम्मद इमरान, बापू इंटर कॉलेज नौतनवां महराजगंज दर्ज मिला, जबकि असल में यह अनुष्का तिवारी का मार्कशीट है।

शाहपुर पुलिस ने यह किया बरामद
सात अदद पासपोर्ट, पांच मार्कशीट- फहद खान अनुक्रमांक 3060671, केसर अली अनुक्रमांक 1317623, फहद खान, अयान अली अनुक्रमांक 1025147 के नाम मिला। बरामद पांचवें मार्कशीट के बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने कैंट थाने का एक मुहर, छह आधार कार्ड, हार्डडिस्क आदि भी बरामद किया है।
टार्च की रोशनी में जांच की गई
पासपोर्ट ऑफिस के आसपास की दुकानों की जांच टार्च की रोशनी में की गई। दरअसल, दुकानदारों ने फरार होते समय दुकानों की बिजली काट दी, ताकि पुलिस कंप्यूटर की जांच न कर सके। ऐसे में पुलिस ने सभी कंप्यूटरों से हार्डडिस्क अपने कब्जे में लेकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed