फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   plastic free

नौका विहार पर प्लास्टिक की सफाई कर किया जागरूक

Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
plastic free
जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान कार्यक्रम में रामगढ़ ताल नौक?
नौका विहार पर प्लास्टिक की सफाई कर किया जागरूक
विज्ञापन

गोरखपुर। भारत को एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक से मुक्त करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बुधवार की सुबह जिला प्रशासन के नेतृत्व में एसएसबी, एनडीआरएफ, एनसीसी समेत कई विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवियों ने नौका विहार के आसपास प्लास्टिक की सफाई की। एक किलोमीटर इलाके में चले स्वच्छता अभियान के दौरान करीब एक टन प्लास्टिक को एकत्र किया। एडीएम वित्त रोजश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के मार्गदर्शन में 27 तक एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके तहत 11 सितंबर से एक अक्तूबर तक लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। दो को सामूहिक तौर पर श्रमदान होगा जबकि तीन से 27 अक्तूबर तक एकत्रित किए गए प्लास्टिक को रिसाइकिल या नष्ट करने का काम होगा।
दिलाई गई शपथ
बुधवार की सुबह छह बजे से नौ बजे तक चले इस अभियान में एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा, आपदा विभाग के संयोजक गौतम गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनएसएस के स्वयंसेवी, भारत सेवा मिशन के डॉ. आशीष श्रीवास्तव, गोरखपुर एन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप के अजय सिंह, पहला कदम के अश्वनी वर्मा, भारत-नेपाल मैत्री समाज के कमल किशोर, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, आपदा मित्र तथा नागरिक सुरक्षा के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी को स्वच्छता के संबंध में एडीएम वित्त ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बैठकों में बताया प्लास्टिक से होने वाला नुकसान
गोरखपुर। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर के निर्देश के क्रम में बुधवार को जिले की कई ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रधान और सचिव ने प्रधानमंत्री के आह्वान के साथ ही एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुए अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया और अपील की गई कि वे दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed