{"_id":"576e9e2c4f1c1bc525b49f8d","slug":"petroling-with-drone-camera-of-alvida-namaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी अलविदा की नमाज की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी अलविदा की नमाज की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
तिवारीपुर में तैनात पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन जुट गया है। शहर में 235 स्थानों पर अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी, जिसकी निगरानी ड्रोन से होगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगहों पर दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नगर निगम को मस्जिद के पास सफाई व्यवस्था ठीक रखने को कहा गया है।
तिवारीपुर का बवाल थमने के बाद अधिकारी अलविदा की नमाज की सुरक्षा का खाका तैयार करने में जुटे हैं। शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटकर चिह्नित स्थानों की सुरक्षा में लगे दरोगा और सिपाही एक दिन पहले ही वहां पहुंच जाएंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा सुरक्षा में पीएसी और होमगार्ड भी लगाए गए हैं। शासन से आरएएफ और सीआरपीएफ के मिलने पर संवेदनशील स्थानों पर उन्हें भेजा जाएगा।
कोतवाली, गोरखनाथ, तिवारीपुर, राजघाट में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अलविदा की नमाज के दिन मस्जिद की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। साथ ही पशुओं को रोकने के लिए अलग से सिपाहियों का एक दल बनाया गया है। ईद के दिन बाजार और इलाके की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक दिन पहले ही तिवारीपुर, कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन लगा दिया जाएगा। नमाज के समय मस्जिद के आसपास छतों पर सिपाही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
सामान्य हुए तिवारीपुर के हालात
मंगलवार को तिवारीपुर थाने में बवाल के बाद बिगड़े हालात अब सामान्य हो गए हैं। शनिवार को लोगों की दिनचर्या आम दिनों की तरह रही। मगर एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अधिकारियों ने फोर्स की मौजूदगी बनाए रखी है।