फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people quarrelling to ride on demo train

डेमू में चढ़ने को लेकर मारपीट, अफरातफरी

Tue, 09 Aug 2016 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 09 Aug 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
people quarrelling to ride on demo train
रेल - फोटो : अमर उजाला
पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर डेमू में चढ़ने को लेकर युवकों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक छात्र को काफी चोटें आईं। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हंगामे के चलते कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके, जबकि पूरी घटना के दौरान जीआरपी के सिपाही तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह नौतनवां से गोरखपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। मानीराम से दूसरा इंजन भेजा गया। इंजन को आगे बढ़ाने के लिए गोंडा से गोरखपुर वाया बढ़नी होकर आ रही डेमू को पीपीगंज स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी बीच कुछ युवक ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान कोच के गेट पर खड़े आनंदनगर के छात्र अभय पांडेय से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


कुछ युवकों ने अभय की जमकर पिटाई कर दी। कुछ देर बाद ही अभय के साथी भी वहां पहुुंच गए, लेकिन तब तक पिटाई करने वाले युवक फरार हो चुके थे। अभय के साथियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इसी के चलते कई महिला यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सकीं। हंगामे के दौरान जीआरपी के सिपाही मौजूद रहे लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में जीआरपी ने घायल छात्र को गोरखपुर में तहरीर देने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मारपीट

गोरखपुर। पीपीगंज स्टेशन पर बीते माह रात में पीपीगंज और आनंदनगर के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उस दौरान आनंदनगर के एक छात्र को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पीपीगंज के दो नामजद सहित आठ पर आनंदनगर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें तीन लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। मंगलवार को हुई घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed