फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pandey won the title in bureaucracy AP

अधिकारी वर्ग में एपी पांडेय ने जीता खिताब

Fri, 15 Jan 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की 9वीं अंतर शॉप पुरुष महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग में एपी पांडेय ने कार्तिकेय सिंह को हराकर खिताब जीता। यांत्रिक कारखाना के बीटीसी बैडमिंटन हॉल में यांत्रिक कारखाना क्रीड़ा संघ की तरफ से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी वर्ग के एकल मुकाबले में एपी पांडेय ने कार्तिकेय सिंह को 30-08 से हराकर विजयी हुए। युगल मुकाबले में एपी पांडेय और एमडीएन प्रभाकर की जोड़ी ने रणधीर कुमार सिंह और सीबी श्रीवास्तव की जोड़ी को 30-12 से पराजित किया। पर्यवेक्षक वर्ग के एकल मुकाबले में संजय सिंह ने परवेज अख्तर को 30-20 से हराया।
विज्ञापन

युगल मुकाबले में परवेज अख्तर और डीपीएस गुजराल की जोड़ी ने संजय सिंह और एके गुप्ता को 30-20 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में अर्चना यादव ने उर्मिला यादव को 30-05 और कर्मचारी वर्ग के एकल मुकाबले में चंदन तिवारी ने शैलेंद्र दुबे को 30-15 से हराया। कर्मचारी वर्ग के युगल मुकाबले में चंदन तिवारी और नलिन सिन्हा की जोड़ी ने मनोज श्रीवास्तव और शैलेंद्र दुबे को 30-20 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक वीएस दोहरे रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एपी पांडेय, ओंकार सिंह, जीएन सिंह, एमडीएन प्रभाकर, रणधीर कुमार, अजय कुमार यादव, प्रवीन यादव, एएच कुरैशी, आसिफ जहीर, इश्राक अहमद, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed