फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   opration begain in super sepacility block in medical college

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में जल्द शुरू होगी सर्जरी सेवा

Tue, 26 Nov 2019 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
opration begain in super sepacility block in medical college
सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में जल्द शुरू होगी सर्जरी सेवा
विज्ञापन

- भारत सरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग की टीम ने किया दौरा
- ऑपरेशन थियेटर और मानव संसाधन की कमियां जल्द दूर करने पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में जल्द ही सर्जरी सेवा शुरू करने की तैयारी है। सोमवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शिक्षा चिकित्सा विभाग की टीम ने सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक का दौरा किया। टीम ने ऑपरेशन थियेटर शुरू किए जाने में आ रही अड़चनों का खाका तैयार किया और संबंधित एजेंसियों को यह समस्याएं जल्द दूर करने के आदेश दिए।

भारत सरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (एडी) जितेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में टीम सोमवार दोपहर बाद दो बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गणेश कुमार ने टीम को सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। ब्लॉक में न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित अन्य विभागों की ओपीडी चल रही है। ब्लॉक में सर्जरी सेवा शुरू नहीं होने के कारण जानने के लिए टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि ऑपरेशन थियेटर में पानी, बिजली, ऑक्सीजन आपूर्ति के साथ ही अग्निशमन उपकरणाें की फिटिंग का कार्य एक निजी संस्था को करना है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पानी, बिजली, ऑक्सीजन और फायर हाइड्रेंट संचालन के लिए तकनीकी स्टाफ का अभाव है। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक चलाने के लिए मानव संसाधन, खासकर चिकित्सकों की कमी है। एडिशनल डायरेक्टर ने सर्जरी कार्य जल्द शुरू करने के लिए जरूरी उपायों की रिपोर्ट तैयार की। टीम में एम्स गोरखपुर के उप निदेशक अश्वनी माहौर मौजूद रहे। इस मौके पर न्यूरो मेडिसिन विभाग के प्रो. अजय यादव, मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष माही मित्तल, सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक यादव, मेडिसिन विभाग की प्रो. माधवी सरकारी भी मौजूद रहीं। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में सभी चिकित्सा सेवाएं मानक के अनुसार चल रही हैं या नहीं इसकी जांच के लिए समय-समय पर भारत सरकार के चिकित्सा सेवा विभाग की टीम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed