{"_id":"57cee3004f1c1b305e317f88","slug":"online-application-will-have-to-apply-for-permanent-dl","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
apply online
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया भी मंगलवार से ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदन फॉर्म और फीस अब विभाग के काउंटर पर नहीं जमा होंगे। इससे दलालों से मुक्ति की राह आसान हो गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एसआर पाल के अनुसार अब काउंटर पर कोई आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थी, पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करेंगे। बॉयोमीट्रिक और कंप्यूटर टेस्ट के बाद निर्धारित अवधि के अंदर फिर से स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को सिर्फ बॉयोमीट्रिक और कंप्यूटर टेस्ट के लिए ही विभाग आना होगा।
विज्ञापन
टेस्ट में अभ्यर्थियों को लाना होगा मूल प्रमाण पत्र
परिवहन विभाग में अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों को अब टेस्ट के दौरान मूल प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त भरे गए प्रमाण पत्र से मिलान न होने पर टेस्ट में अभ्यर्थियों को बैठने नहीं दिया जा रहा है। इससे आए दिन विभाग में हंगामा हो रहा है। आरटीओ एम. अंसारी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था में अगर अभ्यर्थी ने फॉर्म भरते वक्त कोई गलती की है तो उसे मूल प्रमाण पत्र से मिलाकर तत्काल ठीक करा दिया जाएगा। मंगलवार को भी आरटीओ के टेस्ट रूम में फॉर्म पर डिटेल गलत होने से नौ अभ्यर्थियों को टेस्ट में बैठने नहीं दिया गया था।
विज्ञापन