फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onion taskri

प्याज तस्करी का भंडाफोड़, नौतनवां का व्यापारी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
onion taskri
प्याज तस्करी में पकड़ा गया व्यापारी।
प्याज तस्करी का भंडाफोड़, नौतनवां का व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। देश में प्याज को लेकर हाय-तौबा मची है और इसी बीच तस्करी कर प्याज को नेपाल बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीआरआई की गोरखपुर व लखनऊ की संयुक्त टीम ने जांच के बाद नौतनवां के व्यापारी सन्नी कुमार मद्धेशिया को बृहस्पतिवार की सुबह 5.20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि रोक के बावजूद 29 सितंबर और एक अक्तूबर को प्याज से भरे ट्रक नेपाल भेजे गए हैं। डीआरआई की टीम को आरोपी ने पूछताछ में कई और लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां के व्यापारी सन्नी मद्धेशिया प्याज निर्यात का काम करते हैं लेकिन भारत में प्याज का कीमत बढ़ने के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। डीआरआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि रोक के बीच भी कई लोग तस्करी कर प्याज को नेपाल भेजने का काम कर रहे हैं। गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर डीआरआई ने जांच शुरू की तो नौतनवां के व्यापारी का नाम सामने आया था। पता चला कि भारत सरकार की ओर से निर्यात पर 29 सितंबर को ही रोक लगा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी 30 सितंबर और एक अक्तूबर को आरोपी सन्नी ने 3600 क्विंटल प्याज को तस्करी कर नेपाल में निर्यात कर दिया।
विज्ञापन

डीआरआई अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कई और लोगों के नाम बताए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed