{"_id":"5dead6688ebc3e1c0a1c90a6","slug":"onion-smuggling-busted-businessman-of-nautanwan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज तस्करी का भंडाफोड़, नौतनवां का व्यापारी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज तस्करी का भंडाफोड़, नौतनवां का व्यापारी गिरफ्तार
Sat, 07 Dec 2019 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में प्याज को लेकर हाय-तौबा मची है और इसी बीच तस्करी कर प्याज को नेपाल बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीआरआई की गोरखपुर व लखनऊ की संयुक्त टीम ने जांच के बाद नौतनवां के व्यापारी सन्नी कुमार मद्धेशिया को बृहस्पतिवार की सुबह 5.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि रोक के बावजूद 29 सितंबर और एक अक्तूबर को प्याज से भरे ट्रक नेपाल भेजे गए हैं। डीआरआई की टीम को आरोपी ने पूछताछ में कई और लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां के व्यापारी सन्नी मद्धेशिया प्याज निर्यात का काम करते हैं लेकिन भारत में प्याज का कीमत बढ़ने के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। डीआरआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि रोक के बीच भी कई लोग तस्करी कर प्याज को नेपाल भेजने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर डीआरआई ने जांच शुरू की तो नौतनवां के व्यापारी का नाम सामने आया था। पता चला कि भारत सरकार की ओर से निर्यात पर 29 सितंबर को ही रोक लगा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी 30 सितंबर और एक अक्तूबर को आरोपी सन्नी ने 3600 क्विंटल प्याज को तस्करी कर नेपाल में निर्यात कर दिया।
डीआरआई अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कई और लोगों के नाम बताए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।