फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one death for Dengue

डेंगू से आरपीएफ सिपाही की मौत

Mon, 24 Oct 2016 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 24 Oct 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
one death for Dengue
Dengue
डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई। रविवार की देर रात एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान चौरीचौरा की रहने वाली आरपीएफ सिपाही संगीता चौधरी की मौत हो गई। वे लखनऊ में तैनात थीं, बीमार होने के बाद गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में घरवालों ने उन्हें भर्ती कराया था।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में जांच में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक अस्पताल की जांच में 206 मरीज डेंगू के सामने आ चुके हैं। जिले में बढ़ते डेंगू प्रकोप को रोकने के लिए फागिंग कराए जाने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन असल में अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो सका है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर में भी डेंगू के मरीज बढ़े हैं। अब तक डेंगू की पुष्टि होने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज गोरखपुर व आसपास के रहने वाले हैं, जबकि बिहार, नेपाल के मरीजों की भी रिपोर्टिंग हुई है। जिला अस्पताल समेत शहर के गोरखनाथ अस्पताल, सावित्री नर्सिंग होम में भी डेंगू मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शुरू किए कूलर सुखाने का अभियान

गोरखपुर। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कूलर सुखाने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सीएमओ, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, जीएम जलकल, फाइलेरिया अधिकारी नगर के इस्माइलपुर, खूनीपुर, खोखरटोला, रहमतनगर में जाकर स्थानीय नागरिकों को डेंगू बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि कूलर का पानी निकालकर तीन दिन तक सुखाने का संदेश दिया गया। सीएमओ ने बताया कि साफ पानी में ही इस बीमारी के वाहन मच्छर पनपते हैं इसे देखते हुए 28 अक्टूबर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

बर्ड फ्लू की निगरानी को टीम गठित

गोरखपुर। बर्ड लू पर निगरानी के लिए डीएम ने आठ सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में एसएसपी, सीएमओ, प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला पंचायत अधिकारी, सहायक सूचना निदेशक और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामिल हैं। टीम के सदस्य कुक्कुट फार्मों की जांच करेंगे। वहां बर्ड लू से सुरक्षा के उपायों का सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed