फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one beaten in gorakhpur

सिगरेट न देने पर मनबढ़ों ने व्यापारी को बेल्ट से पीटा

Thu, 12 Sep 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
one beaten in gorakhpur
सिगरेट न देने पर मनबढ़ों ने व्यापारी को बेल्ट से पीटा
विज्ञापन

खोराबार। सूबाबाजार के कलावती तिराहे पर दुकान चलाने वाले व्यापारी को मनबढ़ों ने रात के समय सिगरेट देने से मना करने पर बेल्ट से पीट दिया। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो एनसीआर दर्ज कर कोरम पूरा कर दिया गया। इलाके के लोगों ने बताया कि आरोपियों में एक सिपाही पुत्र और दूसरा आरटीओ कर्मचारी का बेटा है। आए दिन आरोपी किसी न किसी दुकानदार से मारपीट करते रहते हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
सूबाबाजार के कलावती तिराहे पर व्यापारी ओमकार जायसवाल पान और गुटके की दुकान चलाते हैं। सोमवार की देर रात खालेटोला निवासी आकाश, रवि भारती, मंटू सिंह और एक अन्य युवक पहुंचे और सिगरेट मांगा। दुकानदार ने दुकान बंद होने की बात कह कर सिगरेट देने से मना कर दिया। और दूसरी दुकान पर दवा लेने चला गया। इसके बाद नाराज युवक कार से दवा की दुकान पर पहुंचे और व्यापारी की बेल्ट और हॉकी से पिटाई कर दी। व्यापारी ने कैं ट पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात युवक पर एनसीआर दर्ज कर कोरम पूरा कर लिया।
विज्ञापन

चौराहे के व्यापारियों के अुनसार आए दिन चारों युवक किसी न किसी को पीटते रहते हैं। चौराहे पर इनकी दहशत हो गई है। कुछ दिन पूर्व इन्हीं युवकों ने एक कार सवार को साइड न देने पर सरेशाम पीट दिया था और असलहा सटा दिया था। सिपाही पुत्र और आरटीओ कर्मचारी के बेटे पर एक वर्ष पूर्व ज्वेलर्स के बेटे का अपहरण कर डरा धमका कर रुपये लेने का केस भी कैं ट में दर्ज है। जिसकी अभी विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed