फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one beaten in auto theft

ऑटो चोरी के आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 31 Aug 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
one beaten in auto theft
ऑटो चोरी के आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन

सहजनवां। माड़र में शुक्रवार को ऑटो चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोरी के आरोपी की पहचान डेलौरा निवासी सूरज पांडेय के रूप में हुई है।

सहजनवां के मिनवां निवासी राजेश सैनी की ऑटो को माड़र निवासी गुलाब साहनी चलाता है। 28 अगस्त की रात में ऑटो गुलाब साहनी के दरवाजे से चोरी हो गई। राजेश ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार की दोपहर माड़र चौराहे से ऑटो को जाता देखकर राजेश ने शोर मचाते हुए पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। इस बीच कई ग्रामीण भी जुट गए और चोरी के आरोपी सूरज की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज करा रही है। सूरज बाइक चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed