{"_id":"0585d97e588b107359d671ded44d9a64","slug":"now-token-will-be-taken-for-reservation-on-small-railway-station-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे स्टेशनों पर भी रिजर्वेशन के लिए टोकन मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे स्टेशनों पर भी रिजर्वेशन के लिए टोकन मिलेगा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह छोटे स्टेशनों पर भी रिजर्वेशन कराने के लिए अब लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरक्षण केंद्र पर यात्रियों को पहले टोकन लेना होगा और नंबर आने पर ही वे सीट रिजर्व करा सकेंगे। इसके लिए डिस्प्ले बोर्ड पर टोकन के हिसाब से काउंटर नंबर दिखेगा। नए साल से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
रेल प्रशासन ने पहले चरण में लखनऊ मंडल के चार स्टेशनों बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशन को चुना है। इसके तहत रिजर्वेशन कराने के लिए यात्रियों को आरक्षण केंद्र पर पहले टोकन लेना होगा। इसके लिए स्टेशन पर दो बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिस पर टोकन और काउंटर नंबर दिखाई देगा। यात्री इसे देखकर बताए गए काउंटर पर टिकट बनवा सकेंगे। सभी स्टेशनोें पर इसके लिए एक अलग काउंटर भी खोला जाएगा।
यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी बढ़ाए जाएंगे। टोकन व्यवस्था शुरू होने से दलालों की सक्रियता पर रोक लगेगी और लाइन में लगने को लेकर विवाद नहीं होगा। पिछले साल तत्काल टिकट बनाने के दौरान टोकन व्यवस्था शुरू की गई थी। इसमें रेल प्रशासन को बेहतर परिणाम मिले थे।