{"_id":"5787b7ee4f1c1b196313daf6","slug":"now-radio-taxi-in-gorakhpur-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन लगाएं, रेडियो टैक्सी बुलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन लगाएं, रेडियो टैक्सी बुलाएं
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
रेडियो टैक्सी
- फोटो : ola cab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल के अथक प्रयास के बाद आखिरकार परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार से गोरखपुर में रेडियो टैक्सी का संचालन शुरू करा दिया। इस दिन डीएम ओएन सिंह ने अपने आवास के सामने से आठ रेडियो टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब जिसे जरूरत होगी, उसे बस एक कॉल करनी होगी। रेडियो टैक्सी उसके बताए पते पर पहुंच जाएगी।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रेडियो टैक्सी का संचालन पिछले साल ही होना था। इसमें संस्था ही नहीं यात्रियों की सुरक्षा की पूरी गारंटी रहेगी। पिछले वर्ष से ही गोरखपुर में रेडियो टैक्सी चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे लेकिन एक भी आवेदक के सामने न आने से मामला आगे नहीं बढ़ सका। प्रदेश के 13 शहरों में रेडियो टैक्सी चलाने की योजना थी। इनमें लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद में तो रेडियो टैक्सी चल रही है, लेकिन गोरखपुर सहित अन्य शहरों में यह मामला लटका था। रेडियो टैक्सी के संचालन अवसर पर आरटीओ एम अंसारी, आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता, एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह, संदीप कुमार पंकज, यात्री कर अधिकारी संदीप चौधरी, निपेंद्र राज, चंद्र प्रकाश, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
जो सुविधाएं मिलेंगी
रेलवे स्टेशन रोड पर है ऑफिस
रेडियो टैक्सी का संचालन रेलवे स्टेशन रोड से किया जाएगा। आल इंडिया टूर एवं ट्रेवेल्स के प्रोपराइटर वेद प्रकाश सिंह ने रेडियो टैक्सी चलाने के लिए परिवहन विभाग की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया है।
विज्ञापन
किराया भी तय
रेडियो टैक्सी का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। दिन में ढाई किलोमीटर तक 50 रुपये तथा इसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये लगेगा। इसी तरह रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक 25 प्रतिशत वैट चार्ज के साथ किराया लिया जाएगा।
मुख्य सचिव हुए थे नाराज
रेडियो टैक्सी का संचालन गोरखपुर में शुरू नहीं होने पर मुख्य सचिव दीपक सिंघल बुधवार को खासे नाराज हुए थे। इसके बाद गुरुवार को रेडियो टैक्सी का संचालन शुरू करा दिया गया।
ये हैं टैक्सी और ड्राइवर
वाहन संख्या चालक का नाम मोबाइल नंबर
यूपी 53 डीटी 0037 विजय यादव 9695818910
यूपी 53 सीटी 9324 मनोज थापा 9780063203
यूपी 53 सीटी 9205 विजय कुमार 9454857660
यूपी 53 सीटी 8881 अजय यादव 9984028202
यूपी 53 सीटी 6734 मनोज यादव 9838174813
यूपी 53 सीटी 5904 मनीष कुमार तिवारी 9451989128
यूपी 53 सीटी 5731 लालचन 7388157012
यूपी 53 सीटी 5284 शिव थापा 9198955627

- एक मोबाइल कॉल पर हाजिर होगी रेडियो टैक्सी
- हर रूट पर फिक्स होगा रेडियो टैक्सी का किराया
- सभी टैक्सियों में जीपीआरएस सिस्टम अनिवार्य
- 24 घंटे मिलेंगी सुविधाएं, रहेगी सुरक्षा की पूरी गारंटी
- समाप्त हो जाएगी यात्रियों और चालकों की किचकिच