{"_id":"5dc56b5a8ebc3e5b3c467894","slug":"now-patients-will-be-available-for-surgery-in-gorakhpur-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः गोरखपुर एम्स में अब मरीजों को उपलब्ध होगी सर्जरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः गोरखपुर एम्स में अब मरीजों को उपलब्ध होगी सर्जरी की सुविधा
Fri, 08 Nov 2019 06:49 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में अब मरीजों को माइनर सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एम्स प्रशासन आयुष ब्लॉक में माइनर सर्जरी ऑपरेशन थियेटर बना रहा है। जल्द ही इसमें ऐसी सर्जरी शुरू होंगी जिनमें खून चढ़ाने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र शुरू होने के साथ ही अब एम्स प्रशासन अन्य विभागों का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल एम्स में ओपीडी ही संचालित है। ओपीडी नई इमारत में शिफ्ट होने से आयुष ब्लॉक में पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र शुरू होने के साथ ही अब एम्स प्रशासन अन्य विभागों का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल एम्स में ओपीडी ही संचालित है। ओपीडी नई इमारत में शिफ्ट होने से आयुष ब्लॉक में पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
इधर मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र भी शुरू हो गया है। ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीज जिनको छोटी-मोटी सर्जरी या ऑपरेशन की जरूरत है उनके लिए आयुष ब्लॉक में माइनर ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है।
मेडिकल कालेज के दूसरे वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्रों को भी इस ओटी का लाभ मिलेगा। एम्स के उप निदेशक अश्वनी माहौर ने बताया कि आयुष ब्लॉक में जल्द ही माइनर ऑपरेशन के लिए ओटी की स्थापना की जा रही है।