{"_id":"577935de4f1c1bf96f7f9c1a","slug":"now-parking-fees-will-decrease-to-prevent-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निपटने के लिए कम होगी पार्किंग शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निपटने के लिए कम होगी पार्किंग शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 03 Jul 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बैठक में मौजूद पुलिस और यातायात सलाहकार।
- फोटो : shivharsh
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए की गईं सारी कवायदों के फेल होने के बाद अब एक नई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत पार्किंग शुल्क को कम कराया जाएगा। रविवार को पुलिस लाइंस में यातायात सलाहकरों के साथ हुई बैठक में एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने यह निर्णय लिया।
एसपी (सिटी) हेमराज मीणा और एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी ने यातायात सलाहकारों से गोलघर, रेलवे स्टेशन रोड, गिरधरगंज, असुरन में जाम की समस्या पर चर्चा करते हुए उपाय को पूछा। सलाहकारों ने बताया कि गोलघर में प्राइवेट पार्किंग का शुल्क महंगा होने के कारण लोग अपने वाहनों को पार्किंग एरिया में ले जाने से कतराते हैं। इस पर एसपी (सिटी) ने नगर निगम अधिकारियों से बातचीत कर पार्किंग शुल्क कम कराने का भरोसा दिया। वहीं रेलवे स्टेशन रोड पर होटल संचालकों द्वारा सामने की जमीन पर किराया लेकर दुकान चलवाने की व्यवस्था को जाम का कारण बताया गया। अधिकारियों ने जल्द ही इसका समाधान कराने को कहा।
सलाहकारों ने असुरन, गिरधरगंज बाजार में सड़क किनारे की दुकानें हटाने के साथ ही सब्जी मंडी को निर्धारित जगह में रखने का सुझाव दिया। एसपी (सिटी) ने मीटिंग में मौजूद असुरन, इंजीनियरिंग कॉलेज, जटेपुर, रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी और एसओ शाहपुर से अतिक्रमणकारियों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। यातायात सलाहकारों के साथ अधिकारियों की मीटिंग करीब डेढ़ घंटे चली।