फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now every year from 9th to 12th will be board exam in CISCE

सीआईएससीई: अब नौंवी से बारहवीं तक हर साल बोर्ड परीक्षा, परीक्षा कार्यक्रम किया जारी

Tue, 06 Aug 2019 06:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
Now every year from 9th to 12th will be board exam in CISCE
CISCE Board - फोटो : फाइल फोटो

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। अब दसवीं और बारहवीं के अलावा कक्षा नौ और कक्षा 11 में भी बोर्ड परीक्षा होगी। इन कक्षाओं के परीक्षार्थियों को भी बोर्ड ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएगा। सत्र 2019-20 में इसे लागू कराया जाएगा। इसका आदेश आईसीएसई बोर्ड से संचालित 18 विद्यालयों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


काउंसिल की ओर से नौवीं और 11वीं में होने वाली बोर्ड परीक्षा की स्कीम अभी से ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके मुताबिक नौवीं कक्षा में सभी विषयों के दो घंटे के पेपर होंगे। वहीं 11वीं के सभी पेपर तीन घंटों के होंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र मिलने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। काउंसिल की ओर से प्रश्न-पत्र तैयार किए जाने के बाद स्कूलों को ऑनलाइन भेजे जाएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले सभी स्कूलों को पेपर मिल जाएंगे।
विज्ञापन


ये है परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा नौ की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेंगी। वहीं कक्षा 11वीं का पेपर 10 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च तक चलेगी। समस्त परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही स्कूलों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 मिनट पहले पहुंचेगा प्रश्नपत्र
आदेश के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र ऑनलाइन 70 मिनट पहले भेजा जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य ऑनलाइन लॉगइन करके इसे हासिल कर सकेंगे। सही व्यक्ति के हाथों में प्रश्न पत्र जाए इसे सत्यापित करने के लिए बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्य के नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालते ही प्रश्न पत्र खुल जाएगा। उसके बाद प्रधानाचार्य उसका प्रिंट आउट लेकर उसे बच्चों में वितरित करेंगे।

हिंदी और वैकल्पिक विषयों का पेपर स्कूल ही करेंगे तैयार
नई व्यवस्था के अंतर्गत हिंदी, वैकल्पिक विषयों और प्रैक्टिकल के प्रश्न पत्र स्कूल प्रबंधन की ओर से ही तैयार किए जाएंगे। बोर्ड कक्षा नौ और 11वीं के मुख्य विषयों के ही प्रश्नपत्र तैयार कर स्कूल प्रबंधन को मुहैया कराएगा। 

काउंसिल ने छात्र-छात्राओं का हित देखते हुए यह फैसला लिया है। उनका मानना है कि जब छात्र नौवीं से ही बोर्ड परीक्षा का प्रारूप बेहतर ढंग से समझ लेंगे तो उनकी तैयारी ठोस होगी। निश्चित रूप से दसवीं और बारहवीं में इसका लाभ मिलेगा।

- सुदर्शन चौधरी, सिटी कोऑर्डिनेटर, आईसीएसई बोर्ड

कक्षा नौ और 11वीं की भी परीक्षाएं अब सीआईएसई बोर्ड की ओर से कराई जाएंगी। इसका आदेश मिल गया है। सत्र 2019-20 में इसे लागू कराने की कवायद शुरू दी गई है।
- अजय शाही, अध्यक्ष गोरखपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed