{"_id":"9e57e9229280d5e81d35cc42f96076be","slug":"now-disabled-passengers-will-be-discounted-e-tickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विकलांग यात्री भी ले सकेंगे रियायती ई-टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विकलांग यात्री भी ले सकेंगे रियायती ई-टिकट
गोरखपुर।
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। विकलांग यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब वे भी रियायती किराए पर ई-टिकट ले सकेंगे। यही नहीं, विकलांग कोटे में यदि बर्थ समाप्त हो गई तो उन्हें सामान्य कोच में प्राथमिकता के आधार पर सीट दी जाएगी।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब सीनियर सिटीजन की ही तरह विकलांग यात्रियों को भी रियायती टिकट बुक कराने का विकल्प मिलेगा। विकलांग यात्रियों को रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय से खुद विकलांग प्रमाण पत्र सत्यापित कराना होगा। इस दौरान उन्हें एक खास कोड दिया जाएगा, जिसकी वैधता पांच साल होगी। टिकट बुक कराते समय इस कोड को भरना होगा। इसके बगैर टिकट बुक नहीं होगा।
विकलांग यात्रियों और उनके सहायक को प्राथमिकता के तौर पर एक केबिन में नीचे और बीच की बर्थ पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर दी जाएगी। आरक्षण चार्ट तैयार करते समय बुक नहीं हुई नीचे की बर्थ प्राथमिकता के आधार पर सीनियर सिटीजन और उसके बाद प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को दी जाएगी।