{"_id":"575ec7954f1c1b244411b6d5","slug":"now-baby-food-will-sell-at-plateform","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्लेटफॉर्म पर मिलेगा बेबी फूड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्लेटफॉर्म पर मिलेगा बेबी फूड
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 13 Jun 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
सफर के दौरान बच्चों को अगर भूख लगती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। स्टेशन पर ही बेबी फूड (दूध, सेरोलेक, ओट्स, दलिया आदि) मिल जाएगा। रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर बेबी फूड की सुविधा शुरू कर दी है।
ट्रेन में सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों के साथ सफर करने वालों को होती है। बच्चों को दूध पिलाने के लिए पेंट्रीकार में उन्हें सिफारिश करनी पड़ती है। दूध तो मिल जाता है लेकिन उसकी क्वालिटी ठीक न होने से बच्चे पी ही नहीं पाते। रेलवे की नई व्यवस्था से अब माता-पिता को बच्चों के खाने-पीने को लेकर फिक्र करने की जरूरत नहीं होगी।
गोरखपुर स्टेशन के दो खानपान स्टॉल पर बेबी फूड मिलने लगा है। यही नहीं, निकट भविष्य में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा, लखनऊ और मंडुआडीह स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक बेबी फूड मिलने से लोगों को सफर के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
दूध गर्म कराने पर लगेंगे चार रुपये
गोरखपुर। यात्री अगर दूध गर्म कराना चाहते हैं तो ट्रेन के पेंट्रीकार में उन्हें यह सुविधा मिल सकती है। इसके एवज में चार रुपये देने होंगे। दूध भी आपको नई व्यवस्था के अनुसार कई स्टेशनों पर मिल जाएगा।