{"_id":"57c068104f1c1bd619d4f014","slug":"no-one-man-are-vasectomized","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी पुरुष की नहीं करा सके नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी पुरुष की नहीं करा सके नसबंदी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
डाॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों के लिए लगाए गए विशेष कैंप में एक भी नसबंदी न होने पर शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के दिशा निर्देश पर सीएमओ ने जिले के सभी एएनएम, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। यही नहीं इन्हें अब दो-दो नसबंदी कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सीएमओ ने निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि जब तक नए टारगेट को पूरा नहीं करेंगे, रुका वेतन रिलीज नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन ने परिवार नियोजन के लिए हर महीने की 21 तारीख को नसबंदी कैंप लगाने का फैसला किया। इसी क्रम में गोरखपुर जिले में विशेष पुरुष नसबंदी कैंप लगाए जाने का आदेश भी हुआ। एएनएम और ब्लॉक प्रोसेस प्रबंधक को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम एक-एक पुरुष को इसके लिए प्रेरित कर कैंप में लाएंगे। 22 अगस्त को खोराबार पीएचसी पर इसके लिए विशेष टीम लगाई गई और पूरी व्यवस्था भी की गई। मगर कैंप में एक भी नसबंदी नहीं हुई।
इसे गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर सीएमओ ने कार्रवाई की। जिले में 495 एएनएम और 19 ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक हैं। सीएमओ के निर्देश में अगले महीने की 22 तारीख तक कम से कम दो-दो नसबंदी करना होगा। ऐसा होने पर ही रुका वेतन जारी होगा।