{"_id":"5d49d26a8ebc3e6cc30e9bbd","slug":"no-demu-now-run-memu-train-gorakhpur-city-news-gkp316778747","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेमू की जगह चलेंगी मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डेमू की जगह चलेंगी मेमू
विज्ञापन
अब डेमू की जगह चलेेंगी मेमू
गोरखपुर। कम दूरी की यात्रा करने वाले मुसाफिरों को जल्द ही हाई स्पीड वाली मेमू (मेन लाइन इलेक्टिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन में सफर करने को मिलेगा। अभी 10 मेमू चलाई जाएंगी। पहली मेमू कोच फैक्ट्री से बुधवार की शाम तक गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने ट्रैक पर विद्युतीकरण होने के बाद अब डेमू की जगह मेमू को चलाने का निर्णय लिया है। जैसे-जैसे मेमू उपलब्ध होंगी, डेमू को हटा लिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक गोरखपुर से बढ़नी, बस्ती, नरकटियागंज, सीवान, आनंदनगर रूट पर चलाई जाएंगी। मेमू की गति तेज होने के चलते यात्रियों का सफर जल्द पूरा हो जाएगा। नौकरी पेशा वाले यात्रियों को इससे ज्यादा सुविधा होगी। डीजल इंजन से चलने वाली डेमू ट्रेन अक्सर विलंब से पहुंचती है। इंजन फेल होने की शिकायतें भी ज्यादा होती हैं। इससे रेलवे प्रशासन को भी काफी दिक्कतें आती हैं। मेमू का स्टॉपेज भी डेमू की तरह ही रहेगा। पहली मेमू किस रूट पर चलाई जाएगी, उसका निर्णय सप्ताह भर में हो जाएगा।
पनवेल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में आठ अगस्त को गोरखपुर से तथा 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में नौ अगस्त को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।