फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   no action in jail crime case

बवालः जांच रिपोर्ट सौंपे गुजर गए 15 दिन, नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 02 Nov 2019 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
no action in jail crime case
गोरखपुर जेल - फोटो : अमर उजाला

जेल में बवाल की जांच रिपोर्ट एडीजी को सौंपे पंद्रह दिन गुजर गए, लेकिन अब तक इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं हो सकी है। 18 अक्तूबर को ही डीआईजी जेल ने पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट एडीजी जेल को सौंपी थी।

विज्ञापन


खुद एडीजी जेल ने भी स्वीकार किया था कि रिपोर्ट मिली है और इसमें कर्मचारियों की लापरवाही का जिक्र है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अब कार्रवाई न होने पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


11 अक्तूबर की सुबह जेल में बंदियों ने जमकर उत्पात मचाया था। जेल के अंदर बवाल की सूचना पर डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। साढ़े घंटे के बवाल के बाद जेल में बंदी तो शांत हो गए, लेकिन मामला अभी सुलग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के पीछे जेल कर्मचारियों की कमी पहले दिन ही उजागर हो गई थी, लेकिन प्रशासनिक अफसर भी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। पूरे प्रकरण की जांच एडीजी जेल आनंद कुमार ने डीआईजी जेल को सौंपी थी। घटना वाले दिन ही डीआईजी जेल पहुंच गए थे और उन्होंने जांच पूरी कर 18 अक्तूबर को रिपोर्ट एडीजी को सौंपी थी।

रिपोर्ट का एडीजी ने शुरुआती अध्ययन कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही थी। यह भी सामने आया था कि जेलर और डिप्टी जेलर से हाथापाई हुई और उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी, मगर अभी तक इस प्रकरण पर जिम्मेदार अधिकारी खामोशी साधे बैठे हैं। एडीजी आनंद कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


15 कैदियों को दूसरे जेल भेजने की कवायद
15 उत्पातियों कैदियों को दूसरे जेल शिफ्ट करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। जेल प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भेजकर दूसरे जेल भेेजने की अनुमति मांगी गई है। सूत्रों की मानें तो अनुमति मिल भी गई है और जल्द ही आदेश आने के बाद कैदियों को शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed