फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   news of goarakhpur station north gate

गोरखपुर स्टेशन के उत्तरी द्वार के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Tue, 15 Dec 2015 10:21 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने अपने सभागार में मंगलवार को प्रमुख विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने सभी स्वीकृत कार्य मार्च तक पूरा कराने का निर्देश देते हुए गोरखपुर स्टेशन के उत्तरी द्वार के निर्माण कार्य में तेजी जाने को कहा।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वीकृत सभी विकास कार्यों को 31 मार्च से पहले हर हाल में पूरे करा लें। रेलवे की आधारभूत संरचना में बदलाव लाकर माल एवं यात्री परिवहन में सुधार लाने की प्रक्रिया की जा रही है। महाप्रबंधक ने प्रत्येक मंडल में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी और कार्य को शीघ्र पूरा करने निर्देश दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्केलेटर एवं लिफ्ट लगाने, कोच इंडीकेटर बोर्ड, पैदल उपरिगामी पुल, स्टील बेंच, पीने के पानी, समुचित प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, प्रतीक्षालय तथा स्टेशन भवनों के आधुनिकीकरण कार्यों पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। गोरखपुर स्टेशन के उत्तरी द्वार के निर्माण कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य इंजीनियर ओपी अग्रवाल, मुख्य प्लानिंग एवं डिजाइन इंजीनियर संजय मिश्र, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल शर्मा, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एचके अग्रवाल, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी डॉ. आरसी राय, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य विद्युत इंजीनियर आरके गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एपी सिंह, सीपीआरओ संजय यादव, सचिव महाप्रबंधक अमित सिंह आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed