फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new year celebration preperation in gorakhpur

नए साल के जश्न के लिए तैयारियां तेज, गोरखपुर क्लब समेत पांच ने उठाया बड़ा कदम

Tue, 24 Dec 2019 03:48 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 24 Dec 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
new year celebration preperation in gorakhpur
न्यू ईयर सेलिब्रेशन। - फोटो : demo
वर्तमान की विदाई और नए साल 2020 के स्वागत के जश्न के लिए अब तक गोरखपुर क्लब समेत शहर के पांच होटल-रेस्त्रां और संस्थाओं ने मनोरंजन कर विभाग (वर्तमान में जीएसटी में शामिल)से एनओसी मांगी है।
विज्ञापन


इनमें गोरखपुर क्लब ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए, फूड अड्डा बरगदवां में नए साल की पार्टी, मेडिकल रोड स्थित रेडियन रिजार्ट ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर एनओसी के लिए विभाग में प्रार्थनापत्र दिया है। वहीं, एडी मॉल में स्थित होटल सरोवर पोर्टिको की तरफ से 31 दिसंबर को बिग बैंग 2020 का आयोजन किया जा रहा है जहां डिनर, ड्रिंक और पुरस्कार वितरण तीनों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


एनओसी नहीं ली तो फीका पड़ जाएगा जश्न: एडीएम
एडीएम (फाइनेंस) राजेश कुमार सिंह का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर माहौल संवेदनशील है। धारा 144 लागू की गई है। ऐसे में किसी भी तरह के कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के जश्न से जुड़े किसी भी कार्यक्रम के लिए मनोरंजन कर विभाग से एनओसी लिया जाना जरूरी है। अगर किसी ने बिना एनओसी लिए कार्यक्रम किया तो उसके जश्न का कार्यक्रम फीका पड़ सकता है। उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed