{"_id":"577e5f8b4f1c1b446c7fa6fa","slug":"ner-will-take-in-120-co-atvm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर में लगेंगे 120 को-एटीवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर में लगेंगे 120 को-एटीवीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट लेना आसान होगा। एटीवीएम के बाद अब प्लेटफॉर्म पर कैश बेस्ड को-एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाए जाएंगे। इससे यात्री स्मार्ट कार्ड के अलावा कैश से भी टिकट ले सकेंगे। मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, इस साल के अंत तक पूर्वोत्तर रेलवे में 120 को-एटीवीएम लगाने की तैयारी है। गोरखपुर स्टेशन पर छह मशीनें लगेगी।
अभी प्लेटफॉर्म पर स्मार्ट कार्ड बेस्ड एटीवीएम लगाए जा रहे हैं लेकिन सुविधाओं के विस्तार की अगली कड़ी में योजना को-एटीवीएम लगाने की है। इस नई व्यवस्था से ऐसे यात्रियों को फायदा होगा जिनके पास स्मार्ट कार्ड नहीं है और वे तत्काल प्लेटफॉर्म पर ही टिकट लेना चाहते हैं। मशीन में 10, 20, 50, 100, 500 व 1000 रुपये के नोट से टिकट लिया जा सकेगा। जितने मूल्य का टिकट है उतने रुपये ही मशीन में डालने होेंगे। नोट को मशीन स्कैन करके टिकट निकाल देगा। गोरखपुर स्टेशन पर अभी छह को-एटीवीएम लगाए जाएंगे। शुरूआती दौर में मशीन को ऑपरेट करने के लिए एक एजेंट भी रखे जाएंगे। जिन्हें रेलवे टिकट की बिक्री पर कमीशन देगी।
जनरल टिकट से रोजाना 40 हजार की होती है बिक्री
गोरखपुर से करीब 116 एक्सप्रेस ट्रेनें होकर गुजरती हैं। इसके अलावा 25 पैसेंजर ट्रेनें भी चलती हैं। लिहाजा जनरल टिकट से सफर करने वाले यात्रियों की तादाद अधिक होती है। सिर्फ रेलवे स्टेशन स्थित अनारक्षित टिकट काउंटर से 32 से 35 हजार टिकट की ब्रिकी होती है। जबकि जेटीबीएस (जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक) से चार से पांच हजार टिकट बिकते हैं।