फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nepali students shouting at indo nepal border says go back india

नेपाली छात्रों ने लगाए भारत वापस जाओ के नारे, कहा, विस्तारवाद मुर्दाबाद 

Fri, 08 Nov 2019 02:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
nepali students shouting at indo nepal border says go back india
भारत नेपाल सीमा पर भारत के खिलाफ प्रदर्शन करते नेपाली छात्र - फोटो : अमर उजाला

भारत नेपाल सीमा स्थित सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा शांति द्वार के नीचे भैरहवा नेकपा छात्र संगठन के छात्रनेता लक्ष्मी केसी के नेतृत्व में नेपाली छात्रों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने भारत वापस जाओ और विस्तारवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले में भारत नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को दर्शाया है। जिसे मानचित्र से हटाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को नो मेंस लैंड के पहले ही रोक लिया। सीमा पर करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद छात्र वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसकी सूचना पर नौतनवा सर्किल की सभी थानों की पुलिस और एसएसबी के जवान सरहद पर पहुंच गए।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के लोग अपने देश में अपनी सीमा में कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा में कुछ भी हुआ। तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed