फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Navraatri pujan

देवीमय हुआ शहर, पुष्पांजलि से हुई कालरात्रि की पूजा

Sun, 09 Oct 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Navraatri pujan
डीआईजी बंगले के पास स्‍थापित दुर्गा प्रतिमा । - फोटो : Rajesh Kumar
जैसे-जैसे नवरात्र की तिथियां बढ़ रही हैं, शहर के दुर्गा पंडालों में हलचल बढ़ती जा रही है। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शुक्रवार को सुबह से ही पंडालों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। सप्तमी पर देवी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना की गई।
विज्ञापन


पंडालों के समीप अस्थाई दुकानें भी सज गई हैं। दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, स्टेशन रोड, घोष कंपनी, असुरन चौक, दीवान बाजार, नसीराबाद, बसंतपुर, आजाद चौक, मोहद्दीपुर आदि प्रतिमा स्थलों पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। भोर से ही समूचे नगर में देवी गीत गूंजने लगे और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। बड़े दुर्गा पंडालों के समीप सुरक्षा के लिहाज से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। दुर्गाबाड़ी में बाल प्रतियोगिताएं और आनंद मेले का भी आयोजित हुआ, जिसमें चंचल घोष, जयंतो चटर्जी, अभिषेक चटर्जी, अशोक देव नीलू की देखरेख में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां देर शाम रजनीकांत बंदोपाध्याय और अजय चटर्जी द्वारा निर्देशित बांग्ला नाटक ‘जॉताकोल’ का मंचन भी किया। कई दूसरे स्थानों पर भी सांस्कृतिक आयोजन हुए।
विज्ञापन


एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज पूजा पंडाल में गुब्बारा, गोलगप्पा, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सफल प्रतिभागी पुरस्कृत भी किए गए। आयोजन अरविंद चंद, अमिताभ, दिलीप चटर्जी और देवेंद्र पांडेय की देखरेख में हुआ। इंदिरा नगर में दुर्गा पूजा छात्रसंघ समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा स्थल पर पूरे दिन लोगों के आने का सिलसिला बना रहा। यहां के आयोजन में प्रिंस सिंह, किशन चौहान, मोनू पासवान, छोटू पासवान, अमित चौहान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उधर वेदमाता गायत्री ट्रस्ट की ओर से शक्तिपीठ राजघाट पर नवरात्र के पहले दिन से चल रही सामूहिक साधना शनिवार को भी जारी रही। साधना के समन्वयक अशोक सिंह ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 10 अक्टूबर की सुबह होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां काली कर रहीं राक्षस संहार

नसीराबाद झंकार रोड पर कलकत्ते वाली मां काली द्वारा राक्षसों के संहार की स्वचालित प्रतिमा श्रद्धालुओं को खूब भा रही है। शनिवार को इस प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां का चारों ओर घूम-घूमकर राक्षसों का संहार करना और भगवान शंकर द्वारा लेट कर उनका अभिवादन करने का युद्ध दृश्य लोगों को श्रद्धा से शीश झुकाने के लिए मजबूर कर रहा है। 


चार दशक से मां के लिए डंका बजा रहे इदरीश

चार दशक हो गए, लेकिन कभी क्रम नहीं टूटा। हर साल नवरात्र पर सीवान के इदरीश अहमद डंका बजाने गोरखपुर के स्टेशन रोड स्थित प्रतिमा स्थल जरूर आते हैं। वे बताते हैं कि जैसे ही नवरात्र नजदीक आता है, मां के बुलावे का अहसास होने लगता है और कदम खुद-ब-खुद गोरखपुर की ओर चल पड़ते हैं। कौमी एकता की मिसाल बने इदरीस जिस श्रद्घा से मां के लिए डंका बजाते हैं, उसी तरह रामचरित मानस का गायन भी करते हैं।

राकेश व अखिलेश की भजनों पर झूमे लोग

मोहद्दीपुर में धर्म निरपेक्ष दुर्गा समिति के तत्वावधान में शनिवार को विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक राकेश श्रीवास्तव ने बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को पूरी रात रुकने के लिए मजबूर कर दिया। पाकिस्तान प्रकरण को जोड़कर गाए गए उनके भजन लोगों को खूब भाए। दुर्गा पूजा जनकल्याण समिति शास्त्रीपुरम कॉलोनी में माता की चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें अखिलेश मौर्या ने अपने भजनों पर लोगों को खूब झुमाया। इस दौरान समिति के नीरज अस्थाना, दिलीप तिवारी, राकेश मेहरोत्रा, कमल सचदेवा, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed