{"_id":"57587e6c4f1c1be8389c566d","slug":"nagar-nigam-take-action-against-who-not-pay-the-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों के खिलाफ होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकाएदारों के खिलाफ होगी सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
रमजान और बरसात को ध्यान में रखते हुए मेयर डॉ. सत्या पांडेय की अध्यक्षता में नगर निगम अधिकारियों ने बैठक कर पंपिंग स्टेशन की मरम्मत करवाने और सफाई की व्यवस्था की दुरुस्तगी पर चर्चा की। इसके अलावा करों के लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजगी जाहिर करते हुए मेयर और नगर आयुक्त ने बकाएदारों की सूची तैयार कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रमजान में सभी मस्जिदों के आसपास एवं उस क्षेत्र की सफाई कराई जा रही है। प्रत्येक वार्ड में एक टीम बनाई गई है, जिसमें 80 कर्मचारी हैं। पथ प्रकाश के लिए लाइटों को भी ठीक करा दिया गया है। इस पर नगर आयुक्त ने उन्हें निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था की शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत को लेकर जलकल के सहायक अभियंता पीएन मिश्रा ने बताया कि रेगुलेटरों की मरम्मत का टेंडर हो गया है।
इस पर नगर आयुक्त बीएन सिंह ने पंपों की मरम्मत और रिपेयरिंग जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई नगर निगम की जमीनों पर बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया। बैठक में नगर निगम के निर्धारित गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की लक्ष्य से कम वसूली पर मेयर और नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की और अधीक्षकों को निर्देश दिया कि सभी बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे जल्द वसूली की जाए।