{"_id":"576165384f1c1bb26511cfd6","slug":"nagar-nigam-s-file-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में फाइल गुम होने का मामला हुआ गर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में फाइल गुम होने का मामला हुआ गर्म
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Jun 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में छह महीने से गुम एक फाइल का मामला गर्म हो गया है। पार्षद जितेंद्र सैनी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने मामले की जांच अधिशासी अभियंता सीबी पटेल को सौंपी है। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि अगर फाइल नहीं मिलती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
वार्ड नंबर 56 के पार्षद जितेंद्र सैनी ने बुधवार को नगर आयुक्त से बताया कि वार्ड नंबर 64 और वार्ड नंबर 67 के बीच चौरहिया गोला से नखास तक सड़क के निर्माण के लिए फाइल तैयार की गई थी। उन्होंने बताया कि मोहर्रम के वक्त इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को बहुत कठिनाई होती है। इसकी को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण किया जाना है। छह महीने से फाइल नगर निगम से गायब है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह सभी से शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक फाइल का कोई पता नहीं चल सका है।
पार्षद से शिकायत सुनने के बाद नगर आयुक्त बीएन सिंह ने अधिशासी अभियंता सीबी पटेल को निर्देश दिया कि तत्काल फाइल को खोजा जाए, अगर फाइल नहीं मिली तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।