फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam

तेज हुई नगर निगम के विस्तार की कवायद

Wed, 13 Nov 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
शहर में शामिल होंगे 31 गांव, 70 से बढ़कर हो सकते हैं 90 वार्ड
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में 31 नए गांव शामिल करने की तैयारी है। इनके शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 90 तक हो जाएगी। निगम के अफसर-कर्मचारी नगरीय सुविधाओं की जरूरतों को लेकर सर्वे में जुट गए हैं। प्रमुख सचिव, नगर विकास की ओर से भेजे गए प्रोफ ार्मा पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें जनसंख्या घनत्व, प्रति व्यक्ति आय-व्यय, कृषि क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई आदि को लेकर आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने वाले नए गांवों की संख्या 31 से ज्यादा करने पर मंथन चल रहा है। विस्तार से जुड़ी फाइल कमिश्नर जयंत नार्लिकर के पास भेज दी गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद गांव की वास्तविक संख्या पर अंतिम मोहर लगेगी। फिलहाल जो गांव प्रस्तावित हैं उनमें सर्वाधिक देवरिया बाईपास, पिपराइच, देवरिया और महराजगंज रोड के आसपास के हैं। दायरा बढ़ने से वार्डों की संख्या भी 70 से बढ़कर 90 तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं निगम का दायरा भी 147 वर्ग किमी से बढ़कर 210 हो जाएगा। निगम क्षेत्र की वर्तमान जनसंख्या करीब 12 लाख है। विस्तार के बाद 15 लाख तक पहुंच सकती है। वर्ष 2017 में ही नगर निगम बोर्ड ने शहर विस्तार पर मुहर लगा दी थी। उस समय 43 और गांवों तक नगर निगम क्षेत्र का विस्तार करने की तैयारी थी। मगर मामला लटक गया। अब नए सिरे से शुरू हुई कवायद में फिलहाल 31 गांव की सूची तैयार की गई है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद पूरी रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी जाएगी। इससे पहले वर्ष 2000 में नगर निगम का अंतिम बार विस्तार हुआ था। तब निगम में कुल 60 वार्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
तय प्रोफ ार्मा के आधार पर आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। निगम क्षेत्र में 31 नए गांव शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी सूची अंतिम तौर पर फाइनल नहीं हुई है। रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रमुख सचिव को भेज दी जाएगी। शहर विस्तार से तीन लाख से अधिक लोगों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

-डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त
विस्तार से मिलेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ
2011 की जनगणना के मुताबिक शहर की जनसंख्या 7 लाख है। 10 लाख से कम जनसंख्या होने से कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। शहरी क्षेत्र का विस्तार होने पर आबादी भी बढ़ेगी। इससे केंद्रीय योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा। जो गांव शहर की सीमा में आएंगे उनकी सूरत बदल जाएगी। वहां स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
नगर निगम क्षेत्र में शामिल होंगे ये राजस्व ग्राम-
सिक्टौर तप्पा हवेली
रानीडीहा
खोराबार उर्फ सूबा बाजार
जंगल सिकरी उर्फ खोराबार
भरवलिया बुजुर्ग
कजाकपुर
बड़गो
मनहट
गायघाट बुजुर्ग
पथरा
बाघरानी
गायघाट खुर्द
सेमरा देवी प्रसाद
गुलरिहा
मुडिला उर्फ मुडेरा
मिर्जापुर तप्पा खुटहन
करमहा उर्फ कम्हरिया
जंगल तिनकोनिया नंबर एक
जंगल बहादुर अली
नुरूद्दीन चक
चकरा दोयम
चकरा सेयम
रामपुर तप्पा हवेली
सेन्दुली बेन्दुली
कठवतिया उर्फ कठउर
पिपरा तप्पा हवेली
झरवा
हरसेवकपुर नंबर दो
लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा
उमरपुर तप्पा खुटहन
जंगल हकीम नंबर.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed