फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam gorakhpur

तीन साल में हुए सभी कामों की जांच के आदेश

Thu, 12 May 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 12 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam gorakhpur
नगर निगम
नगर निगम के खिलाफ एक बार फिर कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद की भृकुटी तन गई है। बृहस्पतिवार को नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निगम के कामों को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों पर गहरी नाराजगी जताते हुए निगम के तीन साल के  सभी कामों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमजद अली अंसारी के नेतृत्व में टेकिभनकल टास्क फोर्स की छह टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नगर निगम पहुंचकर इन कामों से जुड़ी सभी फाइलें जब्त कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निगम के अफसरों को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी तरफ से जांच में सहयोग नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन



प्रारंभिक स्तर पर पहले फाइलों में दर्ज जानकारी की जांच होगी। देखा जाएगा कि संबंधित कामों के लिए कब और कितना फंड मिला। उसके सापेक्ष कितना काम हुआ और कितनी रकम खर्च की गई। इसके बाद संबंधित टीमें मौके पर जाकर कामों की गुणवत्ता जांचेंगी। इन कामों में नाली निर्माण से लेकर सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जलनिकासी के लिए गए काम, नाला-नालियों की सफाई, सभी काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जांच की मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी टीमों की रिपोर्ट का संकलन कर अंतिम रिपोर्ट वही तैयार करेंगे। बता दें कि इससे पूर्व निगम के मुआयने में भी कमिश्नर को भारी गड़बड़ी मिली थी। पिछली कई बैठकों में भी वे लापरवाहियों पर कई बार नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed