फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam extension hold in between 43 and 58

43 और 58 के बीच फंसा नगर निगम का विस्तार 

Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam extension hold in between 43 and 58
नगर ‌न‌िगम
जीडीए और नगर निगम के अलग-अलग प्रस्तावों के चलते नगर निगम का सीमा विस्तार फंसा हुआ है। जीडीए ने जहां अपनी सीमा के अंतर्गत आने वाले 58 गांवों को नगर निगम में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा है वहीं नगर निगम ने सिर्फ 43 गांवों का। इन गांवों को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए ने अपनी सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को शामिल करने का प्रस्ताव बनाया है, जबकि नगर निगम ने उन गांवों को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है जो उसकी सीमा से सटे हुए हैं। प्रशासनिक और अन्य सुविधा के दृष्टिकोण से नगर निगम सिर्फ इन्हीं गांवों के अधिग्रहण के पक्ष में है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि हमारे प्रस्ताव में सिर्फ 43 गांवों को शामिल किया गया है। ये सभी गांव नगर निगम के सीमा से बिलकुल सटे हैं। लेखपालों द्वारा सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। इसके बाद अधिग्रहण के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

नगर निगम की ओर से प्रस्तावित गांव

सिक्टौर (टप्पा हवेली), रानीडीहा, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, जंगल सिकरी उर्फ खोराबार, भरवलिया बुजुर्ग, कजाकपुर, बड़गो, रजही, मनहट, गायघाट बुजुर्ग, पथरा, बाघरानी, गायघाट खुर्द, अमवा (तप्पा मराछी चंदौर), जंगल हकीम नंबर 2, हरसेवकपुर नंबर 2, जंगल छत्रधारी, चैनपुर, मुड़िला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर (तप्पा खुटहन), कम्हरिया उर्फ करमहा, दौलतपुर, पीपरी नौसड़ के पास, भिलौरा खुर्द, भिलौरा बुजुर्ग, बहरामपुर दक्षिणी, जंगल एकला नंबर-1, जंगल एकला नंबर-2, अमवा (तप्पा खुटहन), गुलरिहा, जंगल धूसड़, जंगल तिकोनिया नंबर-1, जंगल तिकोनिया नंबर-2, जंगल तिकोनिया नंबर-3, सोनबरसा (तप्पा मराछी चंदौर), सिक्टौर (तप्पा मराछी चंदौर), जंगल बहादुर अली, रहमत नगर, चकरा दोयम, चकरा सोयम, डोमिनगढ़ और रामपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए की ओर से प्रस्तावित गांव 

बालापार, बैजनाथपुर, बनगाई, सराय गुलरिहा, परसिया, नाहरपुर, बूडाडीह, बेलवापुर, महमूदाबाद उर्फ मुगलपुर, पिपरा बनगाई, मौला खेर, कैथवलिया, जंगल उनौला, करगहा, नयापार खुर्द, बनरही, बरौली, सिथौली, दुबौली, जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी, जंगल सिकरी, सिक्टौर (तप्पा हवेली), उपघोली, जंगल अयोध्या प्रसाद, डांगीपार, डूहिया डुबिया, भटजोट, सिहोरवा, तेकहना चक, विजौलिया जोत, कलानी खुर्द, बटवा उर्फ चंदपुर, बाघागाड़ा, पिपरा, एकला, अहिरौली पटखौली, पेवनपुर, भिलौरा खुर्द, भिलौरा बुजुर्ग, चकरा नंबर-3, चकरा नंबर-2, बहरामपुर, शेरगढ़, डोमिनगढ़, सिहोरवा उर्फ गायघाट, घुनघुन कोठा, मझरिया महाजी, बड़गहन, मझरिया, सेमरा, कुड़रा उर्फ डिबरा, परसिया, लालपुर मुरली जंगल, जंगल नंदलाल सिंह, नवापार, सिक्टौर (तप्पा मराछी), सोनबरसा और चकरा अव्वल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed