{"_id":"5bdb5813bdec22693f5f6327","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-accused-brajesh-thakur-health-deteriorate-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: आरोपी की बिगड़ी तबीयत, ट्रेन में ही किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: आरोपी की बिगड़ी तबीयत, ट्रेन में ही किया इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर/पटना
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brajesh Thakur
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पटियाला जेल जा रहे मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर की तबीयत सीवान के पास बिगड़ गई। आम्रपाली एक्स में सीने में दर्द की शिकायत पर साथ चल रहे पुलिस के जवानों ने गोरखपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी।
आनन-फानन में गोरखपुर स्टेशन पर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर बृजेश की ट्रेन में ही जांच कराई गईं। जांच के बाद जरूरी दवाएं देकर बृजेश को उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि बृजेश स्टेशन पर उतरना चाहता था, पर डॉक्टरों ने इसकी जरूरत से इनकार कर दिया।
इस संबंध में यात्री मित्र ने बताया कि एस 4 के 34 नंबर बर्थ पर पुलिस कस्टडी में बृजेश ठाकुर को जांच के बाद जरूरी दवा दी गई। इससे उसे आराम मिल गया। बृजेश को भागलपुर विशेष केंद्रीय कारागार (कैंप जेल) से पंजाब की पटियाला जेल भेजा गया है।

ट्रेन में बृजेश का प्राथमिक उपचार, फिर अमृतसर रवाना
बिहार में शेल्टर कांड के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर ने मुजफ्फरपुर से अमृतसर जाते वक्त आम्रपाली एक्सप्रेस में सिवान के पास सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद साथ में चल रहे पुलिस के जवानों ने गोरखपुर स्टेशन के कंट्रोल रूम को सूचना दी।
रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर ट्रेन में ही जांच कराई गईं। डॉक्टर ने जरूरी दवाएं दीं। ब्रजेश स्टेशन पर उतरना चाह रहा था, पर बीमारी गम्भीर न होने के चलते उन्हें भर्ती नहीं कराया गया।
थोड़ी देर बाद ब्रजेश को ट्रेन से रवाना कर दिया गया। ट्रेन दोपहर बाद 1 बजकर 31 मिनट पर गोरखपुर से अमृतसर के लिए रवाना हो गई। यात्री मित्र कार्यालय पर तैनात यात्री मित्र ने बताया कि सूचना मिलते ही डॉक्टर को बुला लिया गया था।
एस 4 के 34 नम्बर बर्थ पर पुलिस कस्टडी में ब्रजेश ठाकुर को चेकअप के बाद जरूरी दवा दी गयी। उन्हें आराम मिल गया और ट्रेन से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।