{"_id":"5d66e9468ebc3e93d56ca89c","slug":"murder-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp319369554","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने इलेक्ट्रिशियन को पीट-पीट कर मार डाला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने इलेक्ट्रिशियन को पीट-पीट कर मार डाला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अलहदादपुर में हत्या का आरोपी गुड्डन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने इलेक्ट्रिशियन को पीट-पीट कर मार डाला, एक गिरफ्तार
गोरखपुर। दोस्तों ने शराब पीने के दौरान कोतवाली के असगरगंज निवासी इलेक्ट्रिशियन मोहसिन खान (35) की मंगलवार की रात पीट-पीट कर हत्या कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर बुधवार को मोर्चरी पहुंचे घरवालों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य हत्यारोपी आकाश निषाद को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
घरवालों के अनुसार मोहसिन मंगलवार की सुबह दस बजे दोस्त अलहदादपुर निवासी आकाश निषाद उर्फ गुड्डन के साथ काम पर गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। तीन युवकों ने घायल हाल में रात नौ बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात मोहसिन की मौत हो गई। बुधवार की सुबह उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मोहसिन के साढ़ू को फोन किया। सूचना पर मोहसिन के भाई सहबान दोपहर में मोर्चरी पहुंचे। मोहसिन के सिर और शरीर पर चोट के कई निशान थे। मोहसिन के परिजनों ने ने गुड्डन, उसके जीजा घोष कंपनी चौराहे पर दुकान चलाने वाले बृजेश और पट्टीदार मनोज पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। मोहसिन की शादी तीन वर्ष पहले बिहार के सिवान में हुई थी। उनकी दो वर्ष की एक बच्ची है। मोहसिन छह भाइयों में सबसे बड़े थे।
घरवालों का यह है आरोप
मोहसिन के छोटे भाई सहबान ने बताया कि मोहसिन को मंगलवार की सुबह उसका दोस्त अलहदादपुर निवासी गुड्डन घर से बुलाकर काम पर ले गया। शाम को गुड्डन ने अपने जीजा बृजेश और पट्टीदार मनोज के साथ मिलकर पहले अलहदादपुर चौराहे पर मोहसिन को शराब पिलाई। इसके बाद उन लोगों ने मोहसिन की पिटाई की। जब मोहसिन घायल हो गए तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया और फरार हो गए। घरवाले हत्या का कारण नहीं बता पाए। वे आशंका जता रहे हैं कि लेनदेन के विवाद में मोहसिन की पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस प्रेम संबंधों के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी गुड्डन को भी लगी है चोट
हिरासत में लिए गए गुड्डन के सिर में भी चोट है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे और मोहसिन को उसके जीजा ने बुलाया था। इसके बाद सभी ने अलहदादपुर में शराब पी। इसबीच कुछ युवक आए और पिटाई कर दी। उसका कहना है कि वह आरोपियों को पहचान नहीं पाया। पूछताछ में वह कई बार अपना बयान बदलता रहा।
दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक पर हमला कर दिया गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।