फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in chaurichaura police station

थाने में सिपाही ने बेटे की हत्या की

Thu, 24 Oct 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder in chaurichaura police station
चौरीचौरा थाने में सिपाही ने बेटे को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरीचौरा थाने में बुधवार की देर रात पारिवारिक विवाद में हेड कांस्टेबल ने निजी राइफल से बेटे विकास यादव (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज पर दौड़े साथी सिपाहियों ने आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गोली विकास के गले को छेदते हुए पार निकल गई थी।
गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी हेड कांस्टेबिल अरविंद यादव की दो शादी हुई हैं। वर्तमान में वह चौरीचौरा थाने के हल्का नंबर तीन में तैनात है और दूसरी पत्नी के साथ कूड़ाघाट में रहता है। पहली पत्नी बच्चों के साथ गाजीपुर में रहती है। बुधवार की रात में 11.30 बजे के करीब पहली पत्नी का 18 वर्षीय बेटा विकास चौरीचौरा थाने पहुंचा।
विज्ञापन

देखते ही अरविंद उसे भगाने लगा। बेटे के विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ऩे पर अरविंद ने अपनी निजी लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। जिससे मौके पर ही विकास की मौत हो गई। सिपाहियों ने अरविंद को हिरासत में ले लिया। सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्ल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में सिपाही ने अपनी निजी राइफल से बेटे को गोली मारी है। विवाद के कारण की जांच चल रही है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed