{"_id":"5d9f92008ebc3e93ad105c21","slug":"multi-label-parking-gorakhpur-city-news-gkp324964697","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 माह में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, 881 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 माह में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, 881 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी
विज्ञापन
जलकल बिल्डिंग परिसर में बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव आवास एंव श?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 माह में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, 881 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी
जिले के नोडल अफसर ने समय से काम पूरा करने की दी चेतावनी
अंत्येष्टि स्थल, चिड़ियाघर, रामगढ़ताल सुंदरीकरण का काम भी देखा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अगले डेढ़ साल में गोलघर एवं उसके आसपास गाड़ी पार्क करने और जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ ही उम्मीद है। गोलघर स्थित जलकल परिसर में बन रहे शहर के पहले मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य मार्च 2021 में पूरा हो जाएगा। 29 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पार्किं ग में एक साथ 883 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। वर्तमान में गोलघर इलाके में बलदेव प्लाजा की ही एकमात्र बड़ी पार्किंग हैं। गोलघर जीडीए टॉवर में भी पार्किंग का इंतजाम है मगर देखरेख के अभाव में बदहाल होने की वजह से उसका इस्तेमाल नहीं हो पाता है।
शासन की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की प्रगति जांचने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे जिले के नोडल अफसर एवं प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन दीपक कुमार ने मल्टीलेवल पार्किंग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि हर हाल में निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया जाए ताकि इस्टीमेट रिवाइज करने की नौबत न आए। उन्होंने गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इसके पहले प्रमुख सचिव ने राजघाट स्थित निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल, सूर्यकुंड आवास विकास कालोनी, रामगढ़ताल के सुंदरीकरण और चिड़ियाघर के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन, सीडीओ अनुज सिंह, एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार और जीडीए सचिव राम सिंह गौतम आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
चौपाल में होता रहा इंतजार, रद्द हुआ कार्यक्रम
नोडल अफसर को पाली ब्लॉक के भुआ शहीद गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुननी थी। सारी तैयारी हो गई थी। ग्रामीण भी इंतजार कर रहे थे मगर ऐन वक्त पर नोडल अफसर के गांव जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था हालांकि वहां मौजूद अफसरों ने किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, जिलापूर्ति अधिकारी आनंद सिंह और खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
नोडल अफसर दीपक कुमार शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसे लेकर गुरुवार को विभिन्न विभागों में तैयारियां चलती रहीं। आंकड़े दुरुस्त करने के साथ ही प्रगति रिपोर्ट को अंतिम रुप देने में अफसर जुटे रहे।