{"_id":"5cfac593bdec2207186a7390","slug":"mp-ravi-kishan-says-will-act-in-those-films-which-will-be-shoot-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रवि किशन बोले, अब काम उन्हीं फिल्मों में जो गोरखपुर में शूट हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रवि किशन बोले, अब काम उन्हीं फिल्मों में जो गोरखपुर में शूट हों
Sat, 08 Jun 2019 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्रवार को शहर में थे। भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संसदीय क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता व अन्य मुद्दों पर अपनी योजना साझा की। कहा कि भोजपुरी फिल्मों का सेंसर बोर्ड यूपी में स्थापित हो, इस दिशा में प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में रंगमंच का निशुल्क प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होगा। पहले ऑडिशन होगा। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से प्रशिक्षक आएंगे। संसदीय क्षेत्र के साथ नियमित संपर्क रहे इसके लिए अब उन्हीं फिल्मों में काम करेंगे, जिनकी शूटिंग गोरखपुर में होगी। साथ ही बन रही फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर शिफ्ट करने को भी कहा है।
विज्ञापन
संसद में उठेगा भोजपुरी का सवाल
सांसद ने कहा कि सही मायने में भोजपुरी एक समृद्ध भाषा है। यह विश्व के कई देशों में बोली जाती है। अश्लील फिल्मों व गानों की वजह से भोजपुरी की छवि खराब हो रही है। उसके खिलाफ अभियान चलाएंगे और इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए संसद में मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
जाम की समस्या से निजात दिलाऊंगा
शहर में जाम की समस्या बहुत गंभीर है। निदान कैसे हो, इसके लिए वह डीएम के साथ जल्द ही बैठक करेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है। जरूरत के हिसाब से ओवरब्रिज बनेंगे। सपा-बसपा पर उन्होंने कहा कि पीएम और सीए ने पहले ही कहा था कि स्वार्थ का गठबंधन है। चुनाव बीतते ही टूट गया।
यहां भव्य फिल्म सिटी का सपना
रवि किशन ने मुंबई में भी शुक्रवार को कहा कि वह हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी की तर्ज पर गोरखपुर में भव्य फिल्म सिटी बनवाना चाहते हैं। इससे यूपी के जो युवा फिल्म-निर्माण या अभिनय क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें लाभ होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के लिए एयरपोर्ट के करीब 150 से 200 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न होंगे। बोले, मैं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोरखपुर को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाना चाहता हूं।