{"_id":"5d2ce03e8ebc3e6cd9046890","slug":"mp-ravi-kishan-gorakhpur-city-news-gkp314003478","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगे पैर बारिश के पानी में उतरे सांसद रवि किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगे पैर बारिश के पानी में उतरे सांसद रवि किशन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जल जमाव का निरीक्षण करते सांसद रवि किशन मोके पर ही नगर निगम अधिकारियों स
नंगे पैर बारिश के पानी में उतरे सांसद रवि किशन
गोरखपुर। भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग का निरीक्षण किया। सिंघड़िया और एमएमएमयूटी के बीच सड़क पर जबरदस्त जलभराव मिला। इसपर सांसद ने नाराजगी जताई। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ नंगे पैर पानी में उतरे और कहा कि सड़क को जलभराव से मुक्त कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
भाजपा सांसद सोमवार को गोरखपुर आए। सांसद का कई जगह स्वागत हुआ, फिर वह समस्याओं का निरीक्षण करने निकले पड़े। सबसे पहले गोरखपुर से देवरिया राजमार्ग की दुर्दशा की जानकारी मिली तो वह पूरी टीम के साथ सिंघड़िया पहुंच गए। स्थानीय नागरिकों से बात की तो पता चला कि कई दिन से जलभराव है। वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जा रहा है। जलभराव में फंसकर कई वाहन खराब हो गए। आसपास के स्कूल, कॉलेज बंद हैं। इसके बाद सांसद ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को बुलवाया और नंगे पैर जलभराव वाले क्षेत्र में गए। सांसद के साथ अफसर भी नंगे पैर पानी में उतरे। इस दौरान रणंजय सिंह जुगनू, प्रदीप शुक्ला, समरेंद्र सिंह, प्रवीण शास्त्री, अमर सिंह यादव और मीडिया प्रभारी पवन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
एम्स के पास से कूड़ा उठवाया
सांसद ने एम्स के पास डंप कूड़ा को भी देखा और नगर निगम के अफसरों को बुलाकर बात की। सांसद ने कहा कि एम्स के पास कूड़े से संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। सांसद के निरीक्षण के दो घंटे बाद ही कूड़ा हटा दिया गया। विश्वविद्यालय से मोहद्दीपुर के बीच अंधेरा मिला तो बिजली निगम के अफसरों को फोन किया और कहा कि सभी लाइटें जलनी चाहिए। गिरधरगंज जाकर नालों का निरीक्षण किया। जलनिगम और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात करके पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
आज योगी से आशीर्वाद लेंगे
सांसद रवि किशन मंगलवार की सुबह 10.30 बजे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां गोरक्षपीठाधीश्वर से मिलकर आशीर्वाद लेंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर गुरु पूर्णिमा पर आ रहे हैं। वह गुरु पूर्णिमा पर गुरु की भूमिका में रहेंगे।