{"_id":"5d7e9d438ebc3e93da787843","slug":"morari-bapu-ram-katha-gorakhpur-city-news-gkp3217417180","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 देशों में होगा मोरारी बापू की रामकथा का प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 देशों में होगा मोरारी बापू की रामकथा का प्रसारण
विज्ञापन
गोरखपुर में आयोजित होने वाले मुरारी बापू की रामकथा को लेकर आयोजित बैठक में बोलते कृष्ण कुमार जा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
180 देशों में होगा मोरारी बापू की रामकथा का प्रसारण
गोरखपुर। मोरारी बापू की नौ दिवसीय (5 से 13 अक्तूबर) रामकथा का सीधा प्रसारण भारत के साथ ही दुनिया के 180 देशों में होगा। इसके लिए आस्था चैनल से समझौता हुआ है। 5 हजार श्रोता देश, विदेश से आएंगे। 20 हजार स्थानीय श्रोता रहेंगे। चंपादेवी पार्क तारामंडल में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठकर रामकथा सुनने की व्यवस्था की गई है। अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गोरखनाथ मंदिर एवं रामकथा प्रेम यज्ञ समिति की ओर से 5 से 13 अक्तूबर के बीच चंपा देवी पार्क तारामंडल में प्रख्यात कथा व्यास मोरारी बापू की रामकथा कराई जाएगी। इसमें गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। रामकथा की तैयारियों को लेकर रविवार को विजय चौक स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में बैठक हुई। कार्यक्रम के लिए लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। राम कथा के मुख्य यजमान कृष्ण कुमार जालान और अखिलेश खेमका ने बताया कि रामकथा में देश-विदेश के श्रद्धालु आएंगे। शहर के कई स्कूल, धर्मशाला एवं होटलों में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पांच अक्तूबर को कथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। छह अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कथा प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महापौर सीताराम जायसवाल, शुद्ध प्लस के अमर तुलस्यान, दिलीप टेकड़ीवाल, दुर्गेश बजाज, प्रो. विनीता पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वाटरप्रूफ होगा कथा पंडाल
मुख्य यजमान ने बताया कि कथा स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जाएगा। इसमें करीब 25 हजार लोग बैठकर कथा सुन सकेंगे। कथा स्थल पर सभी के लिए नि:शुल्क प्रसाद (भोजन) की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
निशुल्क बस सेवा व पार्किंग
मुख्य यजमान ने बताया कि कथा स्थल पर लोगों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही लोगों को वहां पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए शहर के प्रमुख स्थलों से निशुल्क बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर पर्याप्त शौचालय, प्याऊ एवं मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी।