{"_id":"5d9e43748ebc3e93ba1b2a8a","slug":"morari-bapu-in-geetapress-gorakhpur-city-news-gkp3248235124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता प्रेस में मोरारी बापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता प्रेस में मोरारी बापू
विज्ञापन
गीता प्रेस ग्रंथालय नहीं ग्रंथ तीर्थ : मोरारी बापू
गोरखपुर। चंपादेवी पार्क में चल रही रामकथा के पांचवे दिन कथावाचन के बाद देर शाम मोरारी बापू ऐतिहासिक गीता प्रेस पहुंचे। वहां गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल ने अन्य सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। इसके बापू ने गीता प्रेस का भ्रमण किया। इस दौरान बापू ने सबसे पहले चित्र मंदिर फिर प्रिंटिंग प्रेस को देखा।
लगभग 40 मिनट तक मोरारी बापू गीता प्रेस के प्रांगण में रहे। स्वागत से अभिभूत बापू ने आगुंतक रजिस्ट्रर में लिखा की ‘गीता प्रेस ग्रंथालय नहीं ग्रंथ तीर्थ’ है। इस दौरान ट्रस्टी बैचनाथ अग्रवाल ने मोरारी बापू को श्रीमद् भागवत महापुराण, श्रीधरी टीका का गुजराती अनुवाद अंक भेंट स्वरूप प्रदान किया। ये पांच खण्डों में प्रकाशित है।
वहीं मोरारी बापू ने श्रीराम लिखा वस्त्र बैजनाथ व गीता प्रेस में मौजूद अन्य लोगों को प्रदान किया। इस मौके पर देवी दयाल अग्रवाल, मेघनाथ अग्रवाल, सतुआ बाबा समेत लालमणि तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।