{"_id":"5d9e45718ebc3e01586f0bdf","slug":"morari-bapu-anuradha-podwal-gorakhpur-city-news-gkp3248238118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरारी बापू से मिलीं अनुराधा पौडवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरारी बापू से मिलीं अनुराधा पौडवाल
विज्ञापन
मोरारी बापू से मिलने पहुंची मसहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ।
मोरारी बापू से मिलीं अनुराधा पौडवाल
गोरखपुर। मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बुधवार को गोरखपुर आईं और कथावाचक मोरारी बापू से मुलाकात की। साथ ही नई धुन में पिरोए गीत रघुपति राघव राजा राम को पहली बार मोरारी बापू को सुनाया। दूसरी तरफ देरशाम मोरारी बापू गोरखनाथ मंदिर गए। वहां गुजराती समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निवास स्थल रवाना हो गए।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रघुपति राघव राजाराम गीत की नई धुन तैयार की गई है। इसे आवाज अनुराधा पौडवाल ने दी है। इसी सिलसिले में अनुराधा बुधवार को गोरखपुर आईं। मोरारी बापू से मिलकर नई धुन पिरोने की जानकारी दी और गाने की पेन ड्राइव व सीडी भी बापू को भेंट की। बापू ने नई धुन को सुनकर सराहा भी।
कार्यक्रम के बाद अनुराधा पौडवाल अयोध्या रवाना हो गईं। वहां सीडी व पेन ड्राइव रामलला को समर्पित करके दर्शन-पूजन करेंगी। इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति अमर तुलस्यान, कृष्ण कुमार जालान, आशीष रुंगटा, भागीरथ जालान, मनीष पांडेय, अजय जायसवाल और कनकहरि अग्रवाल मौजूद रहे।